Improvement in education system due to implementation of NEP
शिक्षा क्षेत्र

एन ई पी के क्रियान्वयन से शिक्षा पद्धति की दिशा में सुधार

जन संचार शिक्षा में नवीन प्रयोग पर चर्चा ….राइटर्स रिजर्वायर क्लब की ओर से जन संचार में नवीन प्रयोग पर ऑनलाइन मोड पर चर्चा परिचर्चा की गई।

जन संचार शिक्षा में तेजी से आ रहे बदलावों व जन संचार माध्यमों के बदलते स्वरूप को मद्देनजर रखते हुए मीडिया टीचर्स के लिए भी चुनौतियां आ रही हैं । इस मौके पर इनोवेशंस एंड प्रैक्टिसेज इन मास कम्युनिकेशन विषय पर प्रकाशित एडिटेड बुक का लॉन्च हुआ। भारत के विभिन्न कोनों के 21 लेखकों के सहयोग से तैयार की गई ये किताब मास कम्युनिकेशन के स्टूडेंट्स , शिक्षकों व शोधार्थियों के लिए उपयोगी है । हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्विद्यालय के रिसर्च सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ अजय सिंह ने मीडिया शोध के आवश्यक पहलुओं पर बात की । भूमि पब्लिशिंग के डायरेक्टर सागर वी आर ने प्रकाशन उद्योग की चुनौतियों के बारे में विचार रखे। कार्यक्रम में एबीपी न्यूज के राजस्थान के ब्यूरो चीफ डॉ मनीष शर्मा ने मीडिया हाउस के सामने आ रही चुनौतियों पर बात की। डॉ आस्था सक्सेना ने सभी का स्वागत किया ।

कार्यक्रम का संचालन राइटर्स रिजर्वायर क्लब की फाउंडर डॉ रुचि गोस्वामी ने किया।डॉ अदिति पारीक ने सभी का धन्यवाद किया।

डॉ रुचि गोस्वामी
फाउंडर
राइटर्स रिजर्वायर
9783307200
goswamiruchi1201@gmail.com

About the author

scpl

Our goal is to deliver the most accurate information possible based on the needs of the majority of website owners and developers, and Ananova reports deliver the most reliable indicators of web host performance. - http://www.ananova.com

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.