Site icon

भाजपा ने मनाया धिक्कार दिवस

यूपीए सरकार अपने शासनकाल के तीन साल का जश्न मना रही है। प्रदेश में भी कई कार्यक्रम हुए। लेकिन भाजपा ने इस दिन कांग्रेस को धिक्कारा। धिक्कार दिवस मनाते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय से सिविल लाइंस फाटक तक रैली निकाली और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई और विरोधस्वरूप मोर्चा पदाधिकारियों ने गिरफ्तारियां दी। युवा मोर्चा ने देशभर में केन्द्र सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए। मोर्चा पदाधिकारियों ने यूपीए सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया है।


Exit mobile version