Site icon

शक्ति प्रदर्शन किया मोर्चा कार्यकारिणी ने

सिविल लाइंस फाटक के पास मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। युवा मोर्चा के शक्ति प्रदर्शन का खमियाजा आम आदमी को उठाना पड़ा। कार्यकर्ताओं और पुलिस की तनातनी में लोग परेशान हुए। शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सांैपा। भाजपा मुख्यालय से बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस तक कूच किया, लेकिन पुलिस ने इन्हें सिविल लाइंस फाटक पर ही रोक लिया। इस बीच पुलिस और मोर्चा पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मोर्चा कार्यकारिणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुए इस कार्यक्रम को युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।


Exit mobile version