Site icon

भर्ती की बदली तारीख

ऐसा पहली बार नहीं है जब सेना भर्ती के नाम पर हंगामा न हुआ हो। हर बार प्रशासन अगली बार सावचेत रहने की बात कह कर चुप हो जाता है। शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने आगे होने वाली सेना भर्ती की तारीखों में बदलाव किया है। जिले की चौमूं तहसील के ग्राम गोविन्दगढ़ में कानूनगो स्टेडियम में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती रैली में पूर्व में जिलेवार घोषित भर्ती तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला कलक्टर नवीन महाजन ने बताया कि पूर्व में 20 मई 2012 को कोटा, श्रीगगांनगर, हनुमानगढ़ व भरतपुर जिले के अभ्यर्थियों को होने वाली भर्ती रैली अब 21 मई 2012 को आयोजित की गयी है।  20 मई 2012 को अब केवल जैसलमेर, जोधपुर, झुँझुनू, महाराष्ट्र व कर्नाटक के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली का आयोजन किया गया है।


Exit mobile version