Site icon

अदालत में फोडा महिला का सर

जयपुर के सेशन कोर्ट में शनिवार को एक पागल प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका का सिर फोड़ दिया। हमला करने वाला शख्स अलवर का रहने वाला है। वह जयपुर में ऑटो रिक्शा चलाता है। हमले में घायल महिला को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हमला करने वाले को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। हमले करने वाले का आरोप है कि रेखा नाम की महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर 50 हजार रूपए ठग लिए। रेखा शनिवार को जब सेशन कोर्ट पहुंची तो वह भी पीछे पीछे वहां पहुंच गया। उसके हाथ में लोहे का सरिया था। उसने रेखा पर सरिए से दो वार किए। एक वार रेखा के सिर पर किया। इस वार से रेखा का सिर फूट गया। उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान कोर्ट में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने हमलावर को पकड़ा और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसे कोर्ट में स्थित पुलिस ने गिरफतार कर लिया।


Exit mobile version