Site icon

नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में लुभाया प्राकृतिक रंगों ने

नेशनल हैण्डलूम
National Handloom

जयपुर में राजापार्क के दशहरा मैदान में चल रही नेशनल हैण्डलूम एक्सपो जयपुरवासियों को विविध राज्यों के हैंडलूम उत्पादों से लुभा रही है। यहां हस्तनिर्मित वस्त्रों और उत्पादों का आकर्षण युवाओं का काफी पसंद आ रहा है। एक्सपो में विभिन्न वैरायटी के साथ साथ ताना-बाना और लूम पर तैयार किए जाने वाले कपड़ों की निर्माण विधि भी आकर्षित कर रही है। विजिटर्स को शॉपिंग के साथ साडियों, ड्रेस मटीरियल को लुम पर तैयार करने, प्रिंट का चयन उन्हें प्राकृतिक रंगों से आकर्षक रूप देने की जानकारी भी दी जा रही है। विजिटर्स को शॉपिंग के साथ साथ लूम के बारे में अन्य जानकारियां भी मिल रही हैं। कपड़ों पर रंगों के इस्तेमाल के लिए प्याज के छिलके, बबूल की छाल, कच्चा कत्था आदि से बने रंग इस्तेमाल करने की जानकारियां विजिटर्स को हैरत में डाल देती हैं। प्रिंटिंग और डिजाइन के साथ प्राकृतिक रंगों को किन किन चीजों से बनाया जाता है इसके बारे में डिस्प्ले में खूबसूरत तरीके से समझाया जा रहा है।


Exit mobile version