Site icon

एमिटी विश्वविद्यालय : जयपुर

एमिटी विश्वविद्यालय : जयपुर (Amity University)

जयपुर में एक साथ पुरानी और नई संस्कृति के विलय के दर्शन किए जा सकते हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आधुनिक सभ्यता भी तेजी से अपने पांव पसार रही है तो परंपराओं से लगाव भी यहां देखा जा सकता है। जयपुर एक ऐसा सेंटर बन गया है जो दुनिया की तेज रफ्तार समृद्धि से कमदताल भी कर रहा है और अपनी जड़ों से भी जुड़ा हुआ है।

विगत दशक में ही जयपुर ने इतनी तेजी से विकास किया है। इससे पहले शिक्षा के क्षेत्र में इतनी समृद्धि नहीं देखी गई थी। जैसे जैसे संचार वैश्विक स्तर पर बढ़ा है जयपुर ने तरक्की की है। और इस तेज तरक्की में अहम योगदान निभाया है जयपुर में स्थापित एमिटी जैसे विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थानों ने जो प्रदेश को विश्व की चाल से न केवल रूबरू करते हैं बल्कि विद्यार्थियों को इतना सक्षम बना देते हैं कि वे देश और दुनिया के किसी भी कोने में जाकर अपनी पहचान बना सकें।

राजस्थान की शिक्षा प्रणाली के बारे में बात की जाए तो यह विगत कुछ वर्षों में तेज गति से बदली है। अब सैद्धांतिक या पारंपरिक पठन पाठन का जमाना नहीं रहा। तेज रफ्तार और उड़ान मायने रखने लगी हैं। आधुनिकता महत्व रखती है और तकनीक भी महत्व रखती है। इन सब मामलों में एमिटी यूनिवर्सिटी पर भरोसा किया जा सकता है। वाकई इस विश्वविद्यालय ने विश्वस्तरीय पाठ्यक्रमों और आधुनिकतम तकनीकों के प्रयोग से युवाओं की धारा मोड़ दी है। युवाओं के शिक्षा के क्षेत्र में तेज गति से विकास करने का यह शानदार मंच है। इसीलिए सेवाओं और सुविधाओं के नजरिए से यह प्रदेश का नंबर 1 विश्वविद्यालय है।

स्थापना

जयपुर से 18 किमी की दूरी पर दिल्ली रोड पर अचरोल के पास स्थित यह बेमिसाल संस्थान
150 एकड़ भूमि पर बना हुआ है। इसकी स्थापना रितनंद बलवेद शिक्षा फाउंडेशन की ओर से 2008 में की गई थी। विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पाठ्यक्रम इसे दुनिया के बेहतरीन विश्वविद्यालयों में शुमार करते हैं। यहां व्यावहारिक, सैद्धांतिक, उचित तार्किक तीनो मैथड़ से अध्ययन कराया जाता है।

पाठ्यक्रम

विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ कई डिग्री और डिप्लोमा कोर्स कराए जाते हैं। यथा आर्किटेक्चर में डिग्री, बायोटेक, वाणिज्य, संचार, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, इंजीनियरिंग, फैशन, ललित कला, होटल मैनेजमेंट, विधि, लिबरल आर्ट्स, मैनेजमेंट, प्रदर्शन कला, मनोविज्ञान, यात्रा एवं पर्यटन और व्यवहार विज्ञान आदि इनमें शामिल हैं

सीखने का अच्छा माहौल

विश्वविद्यालय में छा़त्रों के लिए सीखने का अच्छा माहौल है। छात्रों के समग्र विकास के लिए यहां का अनुकूल वातावरण मदद करता है। विश्वविद्यालय में छात्रों को अपने तरीके और विचार प्रस्तुत करने का पूरा मौका मिलता है और उन्हें सीखने की बेहतर प्रक्रिया से जोड़ा जाता है। विश्वविद्यालय की फैकल्टी भी छा़त्रों को सही मार्गदर्शन देती है और उन्हें आधुनिक से आधुनिकतम तकनीकों से वाकिफ कराने में सक्षम होती है।

कैंपस प्लेसमेंट

विश्वविद्यालय की सबसे खास बात है यहां समय समय पर कैंपस प्लेसमेंट होना। कई बड़ी कंपनियां यहां आकर योग्य छा़त्रों का चयन करती हैं और नौकरी की पेशकश करती हैं। विश्वविद्यालय का टाईअप कई बड़ी कंपनियों से है, जैसे-एयरटेल, जेनपैक्ट, आईसीआईसीआई, इंडियाबुल्स, कोटक महिंद्रा, रिलायंस कम्युनिकेशंस, वोडाफोन, एचडीएफसी आदि। कई और बड़ी  कंपनियां हैं जिनकी लिस्ट लंबी है।

अनुसंधान पर जोर

विश्वविद्यालय अनुसंधान तकनीक पर पूरा जोर देता है। वैज्ञानिक शिक्षक पद्धति, संचार के आधुनिक साधन, शोध और अनुसंधान से यहां शिक्षा प्रदान की जाती है। ताकि किताबी ज्ञान लेकर छात्र फील्ड में जाकर फेल न हो जाएं। इसलिए उन्हें इसी तरह से तैयार किया जाता है कि वे फील्ड में जाकर न केवल सफल हों बल्कि अपनी विशिष्ट पहचान भी बना सकें। यहां बायोटेक, वास्तु, कला और कई क्षेत्रों में बारीक जानकारी और ज्ञान देने के लिए प्रैक्टीकल और अनुसंधान कराए जाते हैं।

विदेश यात्राएं

विश्वविद्यालय समय समय पर होनहार छा़त्रों को आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए कुछ का चयन विदेशों में जाने का मौका देता है। इंटर्नशिप के माध्यम से छात्र विदेशो में जाते हैं वहां शिक्षण और रोजगार के क्षेत्रों की जानकारी लेते हैं। इससे न केवल छात्रों का ज्ञान बढ़ता है इसके साथ ही विश्वास भी बढ जाता है।

संपूर्ण विकास

विश्वविद्यालय में सिर्फ और सिर्फ अध्ययन पर ही बल नहीं दिया जाता। बल्कि छात्र के संपूर्ण विकास के साथ शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, रचनात्मक आदि गतिविधियों का भी ध्यान रखा जाता है।  इसके लिए विश्वविद्यालय में जिम्नेजियम, गोल्फ कोर्स, खेल सुविधाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधा की गई है।

आवास सुविधाएं

विश्वविद्यालय में छात्र छा़त्राओं के रहने की बेहतरीन व्यवस्था है। यहां के हॉस्टल में सभी सुविधाओं का बड़ा ध्यान रखा गया है। छात्र और छात्राओं के हॉस्टल अलग हैं। इसके अलावा डायनिंग हॉल, अलग कमरे, एयर कंडीशनर, घर के जैसा माहौल और मनोरंजन सुविधाओं के साथ छात्रावास अन्य सभी सुविधाओं से सुसज्जित हैं।

विश्वविद्यालय हर साल अपनी श्रेष्ठता और सफलता साबित कर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उत्कृष्टता के साथ ज्ञान विकसित करने में सक्षम यह विश्वविद्यालय देश के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में शुमार किया गया है। यही कारण है यहां हर साल बड़ी तादाद में देश के कोने कोने से पढाई करने विद्यार्थी आते है।


Exit mobile version