Site icon

जयपुर आए प्रशांत भूषण

टीम अन्ना के सदस्य रहे और अब अरविंद केजरीवाल के मजबूत पिलर बने प्रशांत भूषण रविवार को जयपुर आए। उनका कहना है कि देश में भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए जनता का समर्थन बहुत आवश्यक है। ऐसे में जनता के समर्थन से  देश को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल और हमारी टीम ने सियासी पार्टी बनाने का फै सला लिया। प्रशांत भूषण ने कहा कि हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो उसका नियत्रंण आम आदमी के हाथ में होगा। भूषण ने खुद को बेदाग बताते हुए अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया। भूषण ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बना लेने का दावा किया।


Exit mobile version