Site icon

प्रणव मुखर्जी जयपुर आए

अपने पक्ष में हवा बनाने और क्रॉस वोटिंग पर लगाम कसने के लिए कई राजयों की याञा पर निकले राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार प्रणव मुखर्जी जयपुर  आए। प्रणब के जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक में मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे यूपीए ने उम्मीदवार बनाया है। इसके सभी संघटक दलों से मुझे समर्थन मिला है। यूपीए के बाहर से भी कई पार्टी उन्हे समर्थन दे रही है। उन्होंने समर्थन करने वाले विधायकों का शुक्रिया अदा किया। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब हुए मुखर्जी ने भारतीय सांख्यिकी परिषद आईएसआई अध्यक्ष प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा याचिका दायर करने की मंशा पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। वे बोले कि भाजपा को जो करना है करें। राजनीतिक गुरू के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरा क ोई राजनीतिक गुरू नहीं रहा तथा मैं कांग्रेसी रहा हूं। जब उनसे यह पूछा गया कि राष्ट्रपति बनने के बाद भी क्या उन्हें दादा कहा कर पुकार सकते हैं। इस पर मुखर्जी ने कहा कि यह आप पर निर्भर है कि आप क्या पुकारते हैं। इससे पहले मुखर्जी ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करती थी, लेकिन अब संयुक्त सरकारों के चलन में सभी सहयोगी दलों का सहयोग जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि वह उन सभी राजनीतिक दलों का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया है। इसी भावना से वह राज्यों का दौरा कर रहे हैं तथा सौलह जुलाई तक विभिन्न राज्यों में अपना समर्थन जुटाएंगे।


Exit mobile version