Site icon

कान्‍हा की शोभायात्रा में उमडे विदेशी

शुक्रवार को पूरे देश में जन्‍माष्‍टमी की धूम रही। शनिवार को गुलाबी नगर एक बार ि‍फर कनहैया के रंग में ही रंगा नजर आया। शाम को विशाल  शोभा  यात्रा निकली जिसमें अपार  जन सैलाब  उमडा। यहां  गोविंद देवजी मंदिर परिसर के पास से शोभा यात्रा देर शाम रवाना हुई परकोटे के बाजारों  से गुजरती हुई ये बडी चोपड पहुची। शाही लवाजमा साथ साथ था। तरह तरह की झांकियां शोभा यात्रा में सजी हई  थी। गोंविददेवजी मंदिर के महंत मुख्‍य झांकी के साथ साथ आगे बढ रहे  थे जिसमे कि कान्‍हा की मुख्‍य प्रतिमा विराजी थी। इस झांकी के आगे आगे नाचते गाते श्रदधालु भाव विभोर होते दिखे। विदेशी सेलानियों के लिए  यह अवसर किसी उत्‍सव से कम नहीं रहा। बडी संख्‍या में विदेशी मेहमानों ने इस नजारे को देखा भी और अपने कैमरे में कैद किया। देर रात ये शोभा यात्रा गढगणेश पहुंचेगी।


Exit mobile version