Site icon

फौजियों को देंगे श्रद्धांजलि

भारत तिब्बत सहयोग मंच इस साल त्वांग यात्रा का आयोजन कर रहा है। अरुणाचल के अंतिम छोर पर बसे त्वांग की इस यात्रा से देशवासी भारत के प्रति चीन की खराब नीयत का विरोध जताएंगे। सहयोग मंच का आरोप है कि चीन भारत की सीमाओं पर तेजी से कब्जे करता जा रहा है। जबकि भारत सरकार ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई हुई है। ऐसे मे देशभर से सौ से ज्यादा लोग यहां की यात्रा कर इस मसले पर सबका ध्यान आकर्षित करेंगे। ये लोग यहां 1962 में शहीद हुए फौजियों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस यात्रा में राजस्थान के छह लोग शामिल होंगे।


Exit mobile version