Site icon

फ्रेंडशिप डे पर शहर में रही धूम

अगस्त माह का पहला रविवार पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जयपुर में फ्रेंडशिप डे की धूम रही। शहर के गली मोहल्लों से लेकर बड़े मॉल्स तक में फ्रेंडशिप डे का खुमार देखने को मिला। गिफ्ट्स, चॉकलेट, गुलाब के फूलों की जमकर बिक्री हुई। शहर के हर प्रमुख हैंगआउट पर भीड़ रही। फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती का इजहार किया गया।


Exit mobile version