Site icon

न्यू ईयर सेलिब्रेशन 2013

न्यू ईयर सेलिब्रेशन- थीम New Year celebration

जयपुर रंगों का शहर है। कला और संस्कृति यहां की मिट्टी और हवा में मौजूद है। जयपुर युवाओं का शहर बनता जा रहा है, लिहाजा जयपुर के हर तीज त्योंहार पर युवाओं का असर होना स्वाभाविक है। चाहे होली हो या दीवाली या फिर वेलेन्टाइन डे हो या न्यू ईयर सेलिब्रेशन जयपुर यूथ के उत्साह का कोई जवाब नहीं। हर बार जयपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का अंदाज बदल जाता है। दिल्ली के रेप केस के बाद शहर के स्टेच्यू सर्किल पर उमड़े युवा ज्वार ने अपनी सामाजिक सोच भी दर्शा दी है और अब अपनी खुशियों में भी वे सामाजिक सोद्देश्यता ढूंढना चाहते हैं। इस बार नए साल का स्वागत जयपुर यूथ सामाजिक संदेश के साथ करने वाला है।

26/11 थीम

जयपुर क्लब में 26/11 की थीम पर न्यू ईयर पार्टी होने वाली है। गौरतलब है कि 26 नवंबर को कसाब को फांसी हुई थी। थीम के अनुसार बुराई का आखिर में अंत होता ही है, थीम के तहत ही क्लब में न्यू ईयर पार्टी होने वाली है। इसके तहत वेन्यू को अलग अंदाज में डेकोरेट किया जा रहा है। आयोजक चाहते हैं नये साल का स्वागत सामाजिक मैसेज से किया जाए।

श्वेत थीम-

शहर में कुछ स्थानों पर शांति के प्रतीक श्वेत रंग को पार्टी का आधार बनाया जाएगा। इस थीम के तहत वेन्यू को सफेद रंग के बैलून और बैकग्राउंड से सजाया जाएगा। सजावट में ढेर सारे सफेद फूलों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कई जगह वेन्यू पर बहुत सारे सफेद कबूतर नजर आ सकते हैं। इस थीम के तहत वेन्यू पर बहुत सारे सोशल मैसेज भी लिखे गए हैं। इन मैसेज में महिलाओं की सुरक्षा और उनके प्रति दृष्टिकोण बदलने के संदेश भी होंगे। महिलाओं का आदर सम्मान करने वाले संदेश भी इस थीम के तहत नजर आएंगे।

ग्लो इन डार्क-

इस थीम के तहत अंधेरे में वेन्यू के कुछ स्थानों पर रंग बिरंगी रोशनी का प्रयोग कर चमक लाने की कोशिश की गई है। थीम के अनुसार जिस प्रकार अन्याय पर न्याय की जीत होती है उसी प्रकार अंधेर पर रोशनी की जीत होती है। कई वेन्यू पर रोशनी का इस्तेमाल कर यही संदेश देकर नए साल का स्वागत किया जाएगा। यह आयोजन  कैसल कानोता में होने जा रहा है।

और ये भी-

सोशल मैसेज वाली थीम्स के अलावा शहर में पाईरेट, वेस्टर्न डांस, ट्रेजर हंट, मर्डर मिस्ट्री, स्नो फाल, कराओके, पोकर, रेट्रो, रॉकिंग वेलकम, क्लाक, गार्डन पार्टी, पूल पार्टी, इंडोर पार्टी, डिस्को पार्टी, ट्रेडिशनल, मेक्सिकन फिएस्टा, वाइल्ड स्पेस, अंडर वाटर और कॉकटेल थीम पर भी पार्टियां हो रही हैं।


Exit mobile version