Site icon

नहीं रहे बोर्डिया

पदम भूषण अनिल बोर्डिया का रविवार देर रात जयपुर में निधन हो गया। वे 80 साल के थे। लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे। पिछले कई दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में 2010 में पदम भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में राजस्थान के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। बोर्डिया के निधन पर जयपुर में शोक की लहर रही। शिक्षा जगत में लोगों का कहना था कि  यह अपूर्णिय क्षति है।


Exit mobile version