एक बार फिर बाल सुधार गृह से अपचारी भाग गए। ट्रांस्पोर्ट नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया हे। बाल सुधार गृह से 6 अपचारी भाग गए। बाल अपचारी फरार होने की इस साल की यह पांचवी घटना है। बीते सात महीनों में दो दर्जन बाल अपचारी सुधार गृह से फरार हो गए हैं। ऐसे में सुधार गृह के अधिकारी-कर्मचारी अब संदेह के घेरे में हैं। पुलिस व विभाग के आला अधिकारी अब संदेह के इस आधार पर भी जांच शुरू कर रहे हैं।
