Site icon

मानहानि का दावा

रोडवेज के जीएम विजिलेंस घनश्याम गुप्ता ने जीएम ट्रैफिक आर सी अग्रवाल पर मानहानि का आरोप लगाते हुए बीस लाख का नोटिस दिया है। आपको बता दें कि पन्द्रह अगस्त को घनश्याम गुप्ता का राज्य स्तर पर सम्मान होना था लेकिन अग्रवाल के हवाले से अखबार में खबर छपी कि गुप्ता किसी मामले में आरोपी हैं, इसलिए सम्मान नहीं दिया जा रहा। अब गुप्ता ने मानहानि का नोटिस भिजवाया है। वहीं अग्रवाल का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला।


Exit mobile version