Site icon

इंस्पेक्टर रत्ना होंगी गिरफ्तार

विधानसभा स्पीकर दीपेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें महिला पुलिस इंस्पेक्टर रत्ना गुप्ता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस के मामले मेंं चर्चा हुई। स्पीकर को सभी दलों ने अग्रिम कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया। बाद में स्पीकर ने निर्णय लेते हुए कथित आरोपी इंस्पेक्टर रत्ना गुप्ता को तीन दिन में पुलिस महानिदेशक एच सी मीना को गिरफ्तार करके विशेषाधिकार हनन समिति के समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं। बैठक में नेता प्रतिपक्ष वसुंधराराजे, घनश्याम तिवाड़ी, गुलाबचन्द कटारिया, राजेन्द्र राठौड़ और राव राजेन्द्र सिंह प्रतिपक्ष की ओर से शामिल हुए।


Exit mobile version