Site icon

अच्छी फसल की उम्मीद

इस बार बारिश का दौर अच्छा रहा था। सितम्बर तक बारिश होती रही थी। बारिश सामान्य से अधिक भी हुई थी। यदि पाला नहीं पड़े तो उम्मीद की जा सकती है कि रबी की फसल बम्पर हो सकती है। फिलहाल रबी की फसलों की बिजाई की काम शुरू हो गया है। खेत समतल करने का काम शुरू हो गया। अगले कई दिनों तक जमीन को नम किया जाएगा। अधिकांश जगह सरसों और चने की बिजाई हो चुकी है। गेहूं की बिजाई दीवाली के आसपास होगी। कृषि विभाग ने इस बार 75 लाख हैक्टेयर में रबी फसलों की बिजाई का लक्ष्य रखा है।


Exit mobile version