Site icon

पहले सड़क सुधारो, फिर होगा भुगतान

अत्यधिक बारिश से खराब हुई सड़कों को इस बार राज्य सरकार को अपने मरम्मत और रख रखाव फंड से ही मरम्मत करानी होगी। इसके बाद ही आपदा प्रबंधन विभाग इसके लिए राशि देगा। यह राशि भी मरम्मत के प्रावधान का सिर्फ 15 प्रतिशत ही होगी। बारिश के कारण राज्य के लगभग हर क्षेत्र में सड़कों की स्थिति खराब हो चुकी हैं। इनमें राज्य स्तरीय राजमार्ग, जिला मार्ग, गांवों को जोडऩे वाली सड़कें और शहरी क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी में मरम्मत और खराब सड़कों के आकलन का काम शुरू हो चुका है। जिन क्षेत्रों में बारिश थम गई है, वहां मरम्मत का काम 15 सितंबर से ही शुरू कर दिया गया है। अन्य क्षेत्रों में आकलन किया जा रहा है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों ने भी आकलन का काम शुरू कर दिया है। आपदा प्रबंधन और राहत से मिलेगी राशि: इससे पहले बारिश के कारण टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए आपदा प्रबंधन और राहत विभाग से फंड मिलता था। हालांकि यह राशि कम ही होती थी, लेकिन काम से पहले फंड मिलने से काम शुरू होने में सुविधा होती थी। अब केंद्र सरकार ने काम के बाद राशि देने का प्रावधान कर दिया है।


Exit mobile version