Site icon

श्री गुरू नानक देव जी के 550 वें प्रकाश गुरूपर्व के तहत 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा नगर कीर्तन

जयपुर। श्री गुरू नानक देव जी का 550 वां गुरूपर्व 12 नवंबर को है। गुरूद्वारा, नेहरू नगर की ओर से इस प्रकाश गुरूपर्व को समर्पित नगर कीर्तन (शोभायात्रा) का आयोजन शनिवार, 2 नवंबर को किया जाएगा। आयोजक सरदार सूर्य उदय सिंह ने बताया कि यह नगर कीर्तन शनिवार को दोपहर 2 बजे गुरूद्वारा, बढ़ोदिया बस्ती, कबीर मार्ग, बनीपार्क से श्री गुरूग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में सम्पूर्ण मर्यादा व मान-सम्मान के साथ कलेक्ट्रेट सर्किल, माधोसिंह सर्किल से सिंधी कॉलोनी, बनीपार्क होते हुए पुलिस एकेडमी रोड से गुरूद्वारा, नेहरू नगर, पानीपेच पहुंचेगा। नगर कीर्तन में भजन- कीर्तन, गत्तका दल का प्रदर्शन और बैंड प्रदर्शन होगा। गुरूद्वारा, नेहरू नगर, पानीपेच में सम्मान के साथ नगर कीर्तन का समापन होगा, जिसके उपरांत आतिशबाजी की जाएगी व गुरू का लंगर भी बर्ताया जाएगा। नगर कीर्तन में लगभग 500 पैदल संगत, 10 से 15 चौपहिया वाहन, लगभग 20 से 30 दुपहिया वाहन, एक बस (पालकी साहिब के रूप में), दो पिकअप तथा 10 ई-रिक्शा शामिल होंगे। नगर कीर्तन का उद्देश्य जन-समूह को गुरू नानक देव जी के उपदेशों से अवगत कराना है।

Exit mobile version