होटल रामाडा
Hotel Ramada
जयपुर में लग्जरी होटलों की लंबी श्रंख्ला है। जिनमें से रामाडा एक है। रामाडा जयपुर के सबसे समद्ध इलाके आदर्शनगर में स्थित है। जयपुर के शानदार होटलों में यह चार सितारा होटल कुछ खास है। विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए जयपुर में विश्वस्तरीय सेवाओं और सुविधाओं से लैस यह होटल अपनी मेजबानी के कारण जयपुर और देश में सुविख्यात है।
पता-
रामाडा होटल, सिंधी कॉलोनी
आदर्शनगर, जयपुर 302004 राजस्थान।
| PinkCity.com Rating | |
| Location | Govind Marg Raja Park, Jaipur, 180007, India |
| Executive Deal |
रामाडा होटल वेंधम होटल्स और रिसोर्ट का एक ब्रांड नेम है और दुनियाभर के 67 देशों में इस श्रंख्ला के 7200 होटल हैं। दुनियाभर में अपनी शान औ शौकत और अंदाज से मेहमाननवाजी कर रहे होटलों में से जयपुर का रामाडा भी एक है। इस होटल की खास बात यह है कि यहां आकर मेहमानों को बिल्कुल भी परायापन महसूस नहीं होता और अपनी खास मेजबानी से यह होटल मेहमानों के दिलों में एक खास जगह कायम कर लेता है।
जयपुर में रामाडा होटल एक ऐसा गंतव्य है जहां मेहमाननवाजी और आतिथ्य सत्कार की भावना उन दोनो तक के पर्यटकों को प्रभावित करती है, एक जो यहां अवकाश के कुछ दिन बिताना चाहें और दूसरे वे जो व्यवसाय के सिलसिले में जयपुर आते हैं। चार सितारा सुविधाओं के बावजूद अपने टैरिफ के कारण यह बजट होटल की दरों में आपको भव्य सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराता है। यहां के गेस्टरूम, बोर्डरूम आदि अभिनव नवीनतम प्रौघोगिकी का इस्तेमाल कर निर्मित किए गए हैं। यह सब मेहमानों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
जयपुर शहर के केंद्रीय भाग राजापार्क में अविस्थित यह होटल शानदार आतिथ्य प्रदान करता है। मेहमानों से अच्छे सलीके से पेश आना यहां के कर्मचारियों को विशेष तौर पर सिखाया गया है। यहां के स्वागत का अंदाज, शांति और आरामदायक माहौल मेहमानों को सुकून देता है। राजापार्क जयपुर का सबसे समृद्ध और व्यस्त इलाकों में से एक है। इसलिए यहां एक विशिष्ट व्यापार केंद्र भी उपलब्ध कराया गया है।
डंगायच ग्रुप एक ऐसा संगठन है जो होटलों, ज्वैलरी और रियल एस्टेट के क्षेत्रों के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित और अनुशासित टीम, कर्मचारी व मैनेजर तैयार करता है। डंगायच समूह की स्थापना 1966 में की गई थी। तब से यहां इस होटल में डंगायच ग्रुप की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी देने में सक्षम स्टाफ अपनी कुशलता का परिचय दे रहा है।
विशेष ऑफर
इस होटल में मेहमान से मेहमान जैसा ही बर्ताव किया जाता है। ग्राहक समझ कर मेजबानी नहीं की जाती। यहां का दोस्ताना स्टाफ मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करता है और सुबह शाम आप उनकी ’गुड मोर्निंग और गुड इवनिंग’ करने की आदत से प्रभावित होंगे। यहां के स्वच्छंद और शांतिपूर्ण माहौल में आप पूरा आनंद उठाने के लिए स्वतंत्र हैं। होटल प्रबंधन हर तरह से आपके बेहतर से बेहतर आवास का प्रबंध करता है।
कक्ष और सुइट्स-
इस होटल में शानदार 160 कमरे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सुइट्स हैं। यहां के कमरों की तुलना दुनिया के किसी भी शानदार लग्जरी होटल के कमरे से की जा सकती है। कमरों में अंतर्राष्ट्रीय मानकों की सेवाएं, सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराना होटल का प्रथम कार्य है।
होटल के कमरों में लकड़ी की फ्लोरिंग, बारीक नक्काशी युक्त बड़े टेबल और डिजाइनदार कुर्सियां, प्रकाश के लिए उचित लाइट व्यवस्था और खिडकियां, एक बड़ी अलमारी और सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ शानदार आधुनिक बाथरूम कक्षों की सुसज्जा को चार चांद लगा देते हैं। यहां क्लब कक्ष, स्वीट कक्ष, डीलक्स कक्ष, सुइट क्लब आदि भांति भांति के कक्ष मेहमानों का स्वागत करते हें।
| कक्ष सुविधाएं और सेवाएं | कमरे की विशेषताएं |
|---|---|
| लौह इस्त्री बोर्ड | सिटी व्यू रूम |
| कक्ष में धुआँ डिटेक्टर | लकड़ी के फर्श |
| सेवक सेवा | आराम सोफे के साथ |
| तापमान नियंत्रण | फायरबॉल पर हर शनिवार को डिस्कोथेक (शुल्क लागू) |
| कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षित | पूल टेबल |
| नि: शुल्क दैनिक समाचार पत्र | 24 घंटे व्यापार केंद्र |
| दैनिक हाउसकीपिंग | छत पर स्विमिंग पूल |
| 3 बजे धुलाई – सेवा एक्सप्रेस (शुल्क लागू) | जिम और स्पा |
| आपातकालीन निकास नक्शे के साथ | लॉबी में विकलांग लोगों की पहुँच युक्त शौचालय |
| पूर्ण लंबाई दर्पण | भोज सुविधाएं और सेवाएं |
| धूम्रपान या धूम्रपान रहित कमरे के विकल्प | रेस्टोरेंट में थीम व्यवस्था और सजावट |
| 26 “एलसीडी टीवी के रिमोट कंट्रोल के साथ | 1400 वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्र और प्राकृतिक रोशनी के साथ समारोह क्षेत्र |
| सेटेलाइट चैनल | बरामदे से निजी प्रवेश द्वार |
| हाई स्पीड डेटा पोर्ट कनेक्टिविटी | पेय पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड उपलब्ध |
| हाई स्पीड वाई फाई | मल्टी कुजिन रेस्टोरेंट |
| आराम कुर्सी | ध्वनि और ऑडियो विजुअल |
| स्टेशनरी फ़ोल्डर | वेब कास्ट सुविधाउं |
| आउटलेट | बिजनेस लाउंज व्यापार केंद्र |
| पीने के लिए बोतलबंद पानी | हाई स्पीड वाई फाई |
| चाय और कॉफी | ध्वनि अशुद्धि जाँच |
| मिनी बार कक्ष में (अनुरोध पर आइटम) | सम्मेलन किट |
| 24 घंटे कमरे में भोजन की सुविधा | आपातकालीन निकास |
| – | हाई स्पीड डेटा पोर्ट कनेक्टिविटी |
| – | वीडियो कान्फ्रेंसिंग |
| – | भोजन |
होटल रामाडा में भोजन के लिए एक शानदार बैंकवेट हॉल है जिसका सौंदर्य यहां बैठने वाले की आंखों से दिल में उतर जाता है। अपने सौंदर्य, आकार, कर्मचारियों की सेवा तत्परता आदि सभी के मिश्रण से इसकी रौनक और भी बढ़ जाती है। खास बात यह है कि विभिन्न सामाजिक सामारोहों के लिए भी यह बैंकवेट हॉल उपलब्ध कराया जाता है। विभिन्न समारोहों के लिए यहां 7 शानदार हॉल हैं जो अपने आकार, सुंदरता और सेवाओं के लिए विख्यात हैं। आप जब यहां अपने परिवार से सदस्य का जन्मदिन या शादी की सालगिरह मनाएंगे तो इस वातावरण की खूबसूरती को महसूस कर पाएंगे।
यहां भोजन के लिए विभिन्न रेस्टोरेंट हैं जहां आप विश्वस्तरीय व्यंजनों का लुत्फ ले सकते हैं। इन मल्टीकुजिन रेस्टोरेंट्स का यहां उल्लेख किया जा रहा है।
अराउंड द वर्ल्ड
यह रेस्टोरेंट लॉबी लेवल के पास मौजूद है। यहां आप सुबह साढे 6 बजे से रात पौने 12 बजे तक भोजन और नाश्ते का आनंद ले सकते हैं। अराउंड द वर्ल्ड अपने नाम के मुताबिक देश और दुनिया के बेहतरीन व्यंजन परोसता है। इसमें फ्रेंच, इटैलियन, थाई, चाइनीज, अफ्रीकन, एशियन, ब्रिटिश और अमेरिकन व्यंजन आपको मोहित कर देंगे।
एटीट्यूड
रामाडा का यह एक और रेस्टोरेंट है जो मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन सेवाएं प्रदान करता है। यहां आप शाम साढे 7 से रात पौने 12 बजे तक व्यंजनों का लुत्फ ले सकते हैं। अपने भव्य आकार के कारण इसके बारे में कहा जा सकता है कि यहां जयपुर शहर की सबसे बड़ी पार्टी आयोजित की जा सकती है। खुला वातावरण, एयरकंडीशन और ग्रिल रूम यहां की विशेषताएं हैं, इसके साथ शानदार ग्रिल्ड भोजन पेश करना यहां की खास बात है। भोजन के साथ साथ यहां की शराब और पेय पदार्थ बेहतरीन रेंज के साथ उपलब्ध हैं।
द फायर बॉल
द फायर बॉल पब दोहपर 12 बजे से रात 12 बजे तक मेहमानों के लिए खुला होता है। इसके अलावा यहां शुक्रवार और शनिवार को यहां का नजारा देखते ही बनता है। यहां शहर की बेहतरीन रात्रि पब लाइफ बिताई जा सकती है। यहां शराब की अंतर्राष्ट्रीय वैरायटी बड़ी मात्रा में मौजूद है। इसके साथ ही मनमोहक संगीतमय वातावरण में आप कॉकटेल के शानदार स्वादों का मजा चख सकते हैं। आप यहां पार्टी एंजोय करते हुए डांस का भी आनंद ले सकते हैं।
तुलसी
तुलसी रेस्टोरेंट रोजाना दोपहर साढे 12 से अपरान्ह पौने 3 बजे और शाम साढे 7 से रात्रि साढे 11 बजे तक मेहमानों के लिए खुला होता है। यहां आप भारतीय लजीज व्यंजनों और पारंपरिक थाली का स्वाद ले सकते हैं। जयपुर में अगर कोई ऐसा रेस्टोरेंट है जहां पूरी तरह शाकाहारी, शुद्ध, सात्विक और पवित्र भोजन मिलता है तो वह तुलसी रेस्टोरेंट है। इसके नामकरण के पीछे भी यही भावना है कि जिस प्रकार तुलसी को पवित्र पौधा मानकर पूजा जाता है उतनी ही पवित्रता यहां के भोजन में प्राप्त की जा सकती है।
होटल द्वारा प्रदान की जाने वाली विशेष सुविधाएं
स्पा :
जो मेहमान लंबी यात्राएं कर जयपुर पहुंचते हैं और थकान महसूस करते हैं वे इस होटल की स्पा थैरेपी का लाभ जरूर उठाना चाहेंगे। यहां कुशल और सिद्धहस्त विशेषज्ञों के माध्यम से स्पॉ थैरेपी दी जाती है और मेहमानों की सेहत और कुशलता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां की विशेषज्ञ महिला स्पा स्पेशलिस्ट आपके शरीर की मसाज कर थकान को छू कर देंगी। स्पा की विविध विधियों का लाभ उठाने के लिए आपको एक मीनू कार्ड भी दिया जाएगा। जिसे देखकर आप मनचाही सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
तरणताल :
रामाडा के स्वच्छ, विशाल और नीले स्वीमिंग पूल को देखकर आपका मन खिल उठेगा। यहां के शानदार स्वीमिंग पूल आपको अपनी ओर खींच ही लेंगे। इसके साथ रूफटॉप स्वीमिंग पूल पर तैरते हुए आप जयपुर के शानदार नजारे का आनंद भी ले सकते हैं। यहां अपने आवास के दौरान इन तरणतालों के पास बेहतरीन वक्त गुजारने के लिए और भी बहुत सारे विकल्प आपके पास होंगे।
व्यायाम शाला :
होटल के रूफटॉप पर एक आधुनिक व्यायाम शाला भी है। यहां कुशल ट्रेनर की मौजूदगी में व्यायाम करते हुए आप जयपुर के शानदार नजारे का अवलोकन भी कर सकते हैं। जयपुर की आधुनिकतम व्यायामशालाओं में से यह एक है।
बिलियर्ड :
वे मेहमान जो स्नूकर और बिलियर्ड जैसे खेलों में अपने आपको निपुण मानते हैं वे यहां के स्नूकर कक्ष में हाथ आजमाइश कर सकते हैं। यहां के बेहद शालीन वातावरण में बड़ी ग्रीन टेबल पर आप स्टीक से अपने मनचाहे शॉट्स खेल सकते हैं। यह सुविधा जयपुर के गिने चुने होटलों में उपलब्ध है।
शॉपिंग :
जयपुर में ऐसे होटल बहुत कम हैं जो अपने परिसर में आपको शॉपिंग का भी अवसर प्रदान कराते हैं। रामाडा इनमें से एक है। इस होटल में आपको वह सब कुछ खरीदने को मिलेगा जो जयपुर में प्रसिद्ध है। इस प्रकार अगर आपको जयपुर घूमने का वक्त नहीं मिल पाया हो तो आप होटल परिसर में ही खरीददारी कर अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदकर उन्हें खुश कर सकते हैं।
निर्विवाद रूप से कहा जा सकता है कि होटल रामाडा जयपुर के बेहतरीन होटलों में से एक है। यह होटल न केवल आपने आधुनिक और विश्वस्तरीय स्थापत्य वरन बेहतरीन सेवाओं और सुविधाओं के लिए भी विश्वभर में प्रसिद्ध है। पांच सितारा और सात सितारा होटलों में ठहरने वाले मेहमानों के लिए यह चार सितारा होटल बजट होटल कहा जा सकता। रामाडा किसी भी मामले में किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है।![]()














रामाडा में ’फूड विद फ्यूजन’
जयपुर में राजापार्क के रामाडा होटल में वर्ल्ड कुजिन फ्यूजन फेस्टीवल मनाया गया। इस फेस्टीवल का पहला फेज यहां मनाया जा रहा है दूसरा पेफ 28 से 30 जून तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर जयपुरवासियों को थाई, इटैलियन, चाइनीज और मैक्सिकन के साथ साथ इंडियन फूड का स्वाद भी चखने को मिला। कार्यक्रम ’वर्ल्ड फूड फेस्टीवल’ पत्रिका ग्रुप और सीग्रम नाइन हिल्स की ओर से जयपुर के विभिन्न होटलों में आयोजित किया जा रहा है।