क्लार्क्स आमेर (Clarks Amer, Jaipur)
होटल क्लार्क्स आमेर भी शानदार आतिथ्य का पर्याय है। यह होटल जयपुर शहर के बीच खूबसूरत रिहायश के विकल्प उपलब्ध कराता है। यह शानदार दस मंजिला होटल अपने खूबसूरत कमरों, सुईट्स, बड़े हॉल और शानदार रेस्टोरेंटों से सुसज्जित है। होटल का डेढ किमी का विशाल परिसर मेहमानों को खुले वातावरण का सुख प्रदान करता है। होटल क्लार्क्स आमेर जयपुर की सरजमीं पर एक साथ पाश्चात्य और पारंपरिक सुख सुविधाएं प्रदान करने में सक्षम है।
होटल क्लार्क्स आमेर समय समय पर बड़ी पार्टियों का आयोजन भी करता रहता है। होटल के बेंचमार्क से पता चलता है कि वाकई यहां मेहमानों की आवाजाही बड़े पैमाने पर होती है। यहां के आगंतुक स्वागत-पुस्तिका में होटल की उत्कृष्ट सेवाओं और सुविधाओं के बारे में भी लिखते हैं। किसी होटल के लिए यह गौरव की बात होती है।
होटल की जानकारियां
- होटल की शानदार दस मंजिला इमारत में 211 सुसज्जित कमरे और 14 विशाल कक्ष हैं।
- सभी कमरे सभी सुविधाओं से युक्त हैं, इनमें ठण्डें और गर्म पानी की सुविधा के साथ हीटर्स और वातानुकूलन सुविधाएं भी है।
- इसके अलावा होटल में उम्दा दर्जे की रूम सर्विस दी जाती है। कमरों की सुसज्जा और सफाई का भी यहां अच्छा ख्याल रखा जाता है।
होटल परिसर में ही बैंक और डाकघर जैसी सुविधाएं भी मुहैया हैं, साथ ही विश्वस्तरीय व्यापार केंद्र और सचिवीय सेवा एवं कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी इस होटल को खास बनाती है।
होटल की अन्य सुविधाएं
- स्पॉ : खास मेहमाननवाजी के लिए होटल में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिनमें स्पा की सुविधा खास है। मेहमानों को लम्बे और थकान भरे सफर के बाद स्पा की आरामदायक सुविधा मिलने से वे तरोताजा महसूस करते हैं।
- योगा : होटल में मेहमानों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल और उन्हें तरोताजा रखने के लिए योगा इन्सट्रक्टर भी श्रम-साधना करते हैं। यहां होटल परिसर में योगा एक्टीविटीज भी मेहमानों को भारतीय व्यायाम से रूबरू कराती हैं।
- जिम : स्पा और योगा के साथ ही उन मेहमानों का खयाल भी रखा जाता है जो नियमित जिम में कुछ समय बिताने के आदी हैं। यहां जिम की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
होटल क्लार्क्स आमेर में भोजन
दरबार : डाईनिंग हॉल
होटल क्लार्क्स आमेर (Clarks Amer) का डाईनिंग हॉल दरबार हॉल कहलाता है। यहां के खूबसूरत परिदृश्य में मेहमानों को देशी और विदेशी जलीज व्यंजन परोसे जाते हैं। भोजन की गुणवत्ता और स्वाद विदेशी मेहमानों का दिल जीत लेती है और उन्हें भारत में उनके देश का स्वाद होटल के प्रति आदर भाव से भर देता है। दरबार में प्रवेश करते ही भोजन की शानदार खुशबू से मेहमानों को भूख लग जाती है।
ढोला मारू : रूफ टॉप रेस्टोरेंट
होटल दस मंजिला होने के कारण यहां के रूफ टॉप रेस्टोरेंट ढोला मारू में भोजन करने का अनुभव ही अलग होता है। मेहमानों को जयपुर की छत पर बैठकर भोजन करने का एहसास होता है। शाम के समय जयपुर शहर का लाईट से जगमगाता चेहरा यहां से और भी उजला लगता है।
एशेम : कॉफी हाउस
यहां के कॉफी हाउस में कॉफी की जानदार खुशबू पाकर कोई भी अपने आप को कॉफी का स्वाद चखने से नहीं रोक पाता। यहां का कॉफी हाउस किसी भी मायने में विदेशी कॉफी हाउसेज से कम नहीं है।
तॅबलू : तॅबलू रेस्टोरेंट में आप राजस्थान के पारंपरिक लोकगीत संगीत के साथ राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।
क्लार्क्स आमेर ही क्यों ?
क्लार्क्स आमेर होटल हॉस्पेटिलिटी की अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता रखता है और दुनियाभर में इसने अपनी साख भी कायम की है। होटल में विदेशी मेहमानों की वार्षिक आवाजाही से भी पता चलता है कि होटल की सेवाएं और सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हैं। होटल में ठहरने वाले मेहमानों की समीक्षाओं ने यह साबित कर दिया है कि होटल क्लार्क्स आमेर विश्व के बेहतरीन होटलों में से एक है।
होटल की शानदार दस मंजिला इमारत में 211 सुसज्जित कमरे और 14 विशाल कक्ष हैं।
-सभी कमरे सभी सुविधाओं से युक्त हैं, इनमें ठण्डें और गर्म पानी की सुविधा के साथ हीटर्स और वातानुकूलन सुविधाएं भी है।
-इसके अलावा होटल में उम्दा दर्जे की रूम सर्विस दी जाती है। कमरों की सुसज्जा और सफाई का भी यहां अच्छा ख्याल रखा जाता है।
Add Comment