Site icon

कांग्रेस की खिलाफत की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता एक बार फिर कांग्रेस सरकार के छक्के छुड़ाने की तैयारी में हैं। भाजपा युवा मोर्चा 26 से 31 जुलाई तक प्रदेश में कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान चलाएगा। इसके तहत मण्डल स्तर पर सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर कराए जाएंगे। आन्दोलन की रूपरेखा बनाने के लिए भाजपा मुख्यायल में मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 12 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अगस्त में शुरू किए जाने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।


Exit mobile version