जयपुर मैरियट होटल
Jaipur Marriott Hotel
मेजबानी के लिए दुनियाभर में विख्यात जयपुर शहर में लग्जरी होटलों की कमी नहीं है। यहां मैरियट जैसे शानदार और भव्य होटल भी हैं जहां आप अगर रोज एक नये कमरे में ठहरें तो भी आप यहां एक साल बिता देंगे। यहां के सभी 365 कमरे अपनी भव्यता और सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं।
पता-
होटल मैरियट, आश्रम मार्ग,
जवाहर सर्किल के पास, जयपुर, राजस्थान, 302015
अपनी संस्कृति और विरासत से बहुत प्यार करने वाले शहर जयपुर में यह खूबसूरत होटल अपने मेजबानी संस्कारों, सेवाओं और सुविधाओं के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां की बनावट में जहां विदेशी तकनीक और स्थापत्य झलकता है वहीं यहां के आतिथ्य में ठेठ राजस्थानी संस्कृति दिखाई देती है। जवाहर सर्किल पर स्थित होने के कारण यह होटल जयपुर एयरपोर्ट के बिल्कुल करीब स्थित है। मेहमानों का स्वागत यहां पूर्ण पारंपरिक रीति रिवाज और खुले दिल से किया जाता है। साथ ही आधुनिक सुख सुविधाएं प्रदान कर उनका दिल जीतने की कोशिश की जाती है।
43000 वर्ग फीट में बने इस शानदार और विशाल होटल में शाही शादियों और बड़े आयोजनों की मेजबानी भी की जाती है। इसके अलावा समय समय पर कई महत्वपूर्ण सेमिनार और सम्मेलन भी होते रहते हैं।
होटल में शहर के प्रमुख व्यंजन और पेय की यहां बेहतरीन श्रंख्ला है। मेहमान यहां ‘टाइम्स फूड गाइड' पुरस्कार से सम्मानित रेस्तरां पर सभी दिन भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहां शुद्ध भारतीय भोजन मेहमानों के स्वाद और पसंद के मुताबिक तैयार किया जाता है। यहां जयपुर की शानदार और भव्य बेकरी भी है जहां आप अपनी पसंद का बेकरी आइटम भी खरीद सकते हैं। या फिर किसी शाम ‘लाउंज 18 में आप अपनी मनपसंद शराब का सेवन कर सकते हैं। होटल में एक विश्व स्तरीय फिटनेस सेंटर और नवीनतम उपकरणों के साथ स्पा भी है जहां प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा मेहमानों के लिए सेवा प्रदान की जाती है। इसके अलावा सौना बाथ आदि की अन्य सुविधाएं भी मेहमानों के आवास को सुविधाजनक बनाते हैं। जयपुर मैरियट होटल आश्रम मार्ग पर है, जयपुर हवाई अड्डे से 10 मिनट की ड्राइव करके आप इस होटल तक पहुंच सकते हैं जो जयपुर के सबसे समृद्ध वाणिज्यिक क्षेत्र में स्थित है। यह शानदार फाइव स्टार होटल अपनी स्पा, मुफ्त पार्किंग और मुफ्त वाई-फाई सेवाओं से मेहमानों को पूरा आराम प्रदान करता है।
यहां के वातानुकूलित कमरों में एक आईपॉड डॉक, चाय / कॉफी मेकर और उपग्रह चैनलों के साथ एक फ्लैट स्क्रीन टीवी के साथ लगे हैं। इसके अलावा सलंग्न बाथरूम की सुविधा भी है, बाथरूम सुविधाओं में मुफ्त टॉयलेटरीज और एक बाथटब भी शामिल है।
होटल मैरियट जयपुर में चूंकि व्यापार से जुड़े प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में आते हैं इसलिए यहां फैक्स और फोटोकॉपी की सुविधाओं से परिपूर्ण एक आधुनिक व्यापार केंद्र भी है। साथ यहीं यहां की यात्रा डेस्क से आप जयपुर या राजस्थान में भ्रमण करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां भी ले सकते हैं। होटल में लाँड्री और अन्य सफाई सुविधाएं भी मौजूद हैं।
यहां इस होटल के रेस्तरां में भारतीय और इतालवी व्यंजनों की खास किस्में परोसी जाती हैं। इसके अलावा आप यहां पेय और हल्का नाश्ता पूल के नजदीक बैठकर ले सकते हैं। पूल साइट पर एक नाश्ते की शॉपी भी है।
होटल मैरियट जयपुर जवाहर सर्किल से 250 मीटर की दूरी पर है और बिरला मंदिर से 8 किमी की दूरी पर है।
मैरियट होटल एंड रिसॉर्ट्स श्रंखला के इस होटल में आलीशान 365 कमरे हैं। यहां मांग के अनुसार डीलक्स डबल या ट्विन रूम, लाउंज, बार, रेस्तरां, बैठक आदि सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
मैरियट होटल की सुविधाएं
होटल मैरियट में सामान्य रूप से वे सभी सुविधाएं मौजूद हैं जो एक फाइव स्टार श्रेणी के होटल में होनी चाहिएं। इनमें भोजनालय, बार, 24 घंटे फ्रंट डेस्क, समाचार पत्र, गैर धूम्रपान कमरे, विकलांग अतिथियों के लिए विशेष सुविधाएं, एक्सप्रेस चैक इन और चैक आउट, सुरक्षा लॉकर बॉक्स, साउंडप्रूफ कमरे, हीटिंग, सामान के लिए भंडारण सुविधा, होटल में दुकानें, वातानुकूलन के लिए सुविधाएं, रेस्तरां, स्नैक बार आदि शामिल हैं।
विशेष सेवाएं
सॉना बाथ, स्वास्थ्य केंद्र, गोल्फ़ कोर्स (3 किमी के भीतर), स्पा और कल्याण केन्द्र, मालिश, हॉट टब, पुस्तकालय, स्विमिंग पूल (बच्चों के लिए अलग) आदि शामिल हैं।
सेवाएं
होटल की सेवाओं में 24 घंटे कक्ष सेवा, बैठक या कमरे में भोजन पहुंचाने की सुविधाएं, बच्चों को सम्भालने के लिए चाइल्ड रूम और फन प्लेसेज, व्यापार केंद्र, सैलून सेवा, कपड़े धोने का स्थान, ड्राई क्लीनिंग, वीआईपी कक्ष सुविधाएं, इस्त्री सेवा, मुद्रा विनिमय, स्मृति चिन्ह और उपहार की दुकान, जूते पालिश, लंच पैक, कार किराया, जानकारी के लिए डेस्क, फैक्स और फोटोकॉपी , कंसीयज सेवा और नाइट क्लब डीजे, इंटरनेट और सभी क्षेत्रों में वाईफाई की सेवाएं होटल का प्रमुख आकर्षण हैं।
पार्किंग
होटल की ओर से पार्किंग सेवा निशुल्क है और पार्किंग के लिए किसी भी प्रकार की आरक्षण सेवा भी नहीं है। होटल का अपना निजी पार्किंग स्थल है जो विशाल परिसर में फैला हुआ है।
होटल मैरियट की सेवाएं और सुविधाएं | |
---|---|
धूम्रपान मुक्त संपत्ति | स्पा टब |
अटैच बॉलरूम | गार्डन |
सौंदर्य सेवाएँ | लाइब्रेरी |
छाते | वीडियो लाइब्रेरी |
शादी की सेवाएं | नि:शुल्क नाश्ता |
बीच अथवा पूल छाते | सुरक्षा गार्ड |
चिकित्सा सहायता उपलब्ध साइट पर | दावत सुविधाएँ |
टूर एवं टिकट सहायता | स्टीम रूम, स्पा एवं योगा सेंटर |
नि:शुल्क वाई-फाई | सॉना बाथ |
नि:शुल्क उच्च गति के इंटरनेट | प्रौद्योगिकी हेल्प डेस्क |
रेस्तरां की संख्या – 2 | 24 घंटो के लिए फ्रंट डेस्क |
24 घंटे के व्यापार केंद्र | मंजिलों की संख्या – 7 |
सभाकक्ष | चाइल्डकेयर की सुविधा |
बैठक या सम्मेलन कमरों की संख्या – 18 | बार लाउंज या कैफे |
कंप्यूटर स्टेशन | लॉबी में मानार्थ समाचार पत्र |
सामान का भंडारण | कंसीयज डेस्क |
24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं | मुद्रा विनिमय |
तरणताल – आउटडोर | वैलेट पार्किंग |
इमारतों या टावरों की संख्या – 1 | पिकनिक क्षेत्र |
उपहार की दुकानें या अख़बार का स्टैंड | कक्ष सेवा (24 घंटे) |
जयपुर मैरियट होटल की नीतियां
चेक इन और चेक आउट का समय – दोहपर 11:30-12:00 बजे
होटल बुक करते समय आप यहां चेक इन की तारीख और होटल में पहुंचने पर निर्दिष्ट कक्ष की स्थिति की जांच करें। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा जबकि अतिरिक्त बिस्तर के लिए सशुल्क सेवा है। कक्ष में एक पालना नि:शुल्क दिया जाता है। एक बड़े बच्चे या वयस्क के लिए आपको 1500 प्रति व्यक्ति चार्ज किया जाता है। एक कक्ष में एक ही अतिरिक्त बिस्तर या बच्चे के लिए बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रबंधन की पुष्टि जरूरी है।
यहां पालतू जानवर को कक्ष में साथ ले जाने की अनुमति नहीं है। होटल प्रबंधन की ओर से क्रेडिट कार्ड स्वीकार किए जाते हैं। इनमें अमेरिकन एक्सप्रेस, वीसा, यूरो या मास्टरकार्ड, डिनर क्लब, जेसीबी, मेस्ट्रो आदि का आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
होटल की ओर से दी जाने वाली गारंटी
बुकिंग सुरक्षित है- जब आप होटल के लिए एक सुरक्षित ऑनलाइन प्रणाली से आरक्षण कराते हैं और सही विवरण प्रस्तुत करते हैं तो होटल आपकी सुरक्षित आवास की जिम्मेदारी लेता है। होटल प्रबंधन आपकी गोपनीयता की रक्षा करता है। साथ ही यह वादा करता है कि आपके विवरण का उपयोग केवल आपकी बुकिंग के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा।
कोई बुकिंग शुल्क नहीं- होटल में बुकिंग करने पर आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बुकिंग डॉट कॉम से बुकिंग करते वक्त आपको क्रेडिट कार्ड से कोई चार्ज नहीं देना होगा।
उत्तम मूल्य गारंटी- होटल आपको वही सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा जो आपको बुकिंग करते वक्त दिए जाने का वायदा किया था। साथ ही होटल उत्तम सेवाओं और मूल्यों की गारंटी भी देता है।
Add Comment