आईटीसी राजपूताना ( ITC Rajputana )
आईटीसी राजपूताना दो रेस्टोरेंट से युक्त एक बेमिसाल लग्जरी होटल हैं। इसके अलावा बार, 24 घंटे रूम सर्विस भी उपलब्ध है। अन्य सुविधाओं में आउटडोर स्विमिंगपूल, फिटनेस केंद्र, स्टीम कक्ष भी यहां मेहमानों के लिए उपलब्ध है। मेहमानों को तरोताजा रखने के लिए होटल में पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया जाता है, इसके तहत मेहमानों को बॉडी मसाज और स्पॉ की सुविधाएं दी जाती हैं। समय समय पर होटल विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनो के लिए सम्मेलन कक्ष और परिसर भी उपलब्ध कराता है। मेहमानों की मांग पर यहां का स्टाफ मेहमान को हवाई अड्डे से लाने और छोड़कर आने की सुविधाएं भी देता है। मेहमानों से उनके वाहनों के लिए कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता। होटल में न केवल शानदार भारतीय भोजन मिलता है बल्कि महाद्वीपिय भोजन भी यहां से अच्छा किसी भी होटल रेस्तरां में नहीं मिलता। मेहमानो को तरोताजा करने के लिए शानदार, बड़ा और स्वच्छ स्विमिंग पूल भी है, जो उद्यान जैसे परिसर में स्थित है और चारों ओर से पेड़ पौधों से घिरा हुआ है। आईटीसी राजपूताना भारत के सर्वश्रेष्ठ हैरिटेज होटलों में से एक है। यहां के माहौल और पारंपरिक मेजबानी के द्वारा इस तथ्य को महसूस किया जा सकता है कि वाकई यह भारत का बेहतरीन होटल है। यह हैरिटेज होटल वि’व स्तर की सुविधाएं अपने मेहमानों को उपलब्ध कराता है। शानदार हैरिटेज लुक और पारंपरिक मेजबानी के कारण होटल शाही शादियों के मद्देनजर भी पहली पसंद बना हुआ है। जयपुर और देश दुनिया के कुलीन लोग इस होटल से शादी करने में अपनी शान समझते हैं। होटल शादियों के लिए स्थान व सभी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। अगर स्टाफ की बात करें तो कहना पड़ेगा कि यहां का स्टाफ बड़ा ही विनम्र और सेवा भावी है, जो हमेशा आपको विशेष महत्व देता है।

आईटीसी राजपूताना एक लग्जरी बिजनेस क्लास होटल है। जो अपनी शानदारी शाही मेजबानी के लिए न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मशहूर है। इस बिजनेस क्लास शाही होटल में मेहमानों की सुविधा, आराम और मांग के अनुसार शानदार सुईट्स, प्रेसीडेंट और रॉयल कमरे एवं चेंबर्स उपलब्ध कराए जाते हैं। होटल मेहमानों को वे सभी शाही सुविधाएं और राजसी ठाठ-बाट उपलब्ध कराता है जो जयपुर के शाही जीवन के बारे में प्रचलित है। राजस्थान के राजाओं-महाराजाओं के राजसी वैभव से प्रेरित होकर ही इस होटल में सभी सुख सुविधाओं की योजना की गई है। आप जब एक बार इस होटल के वैभव का स्वाद चख लेंगे तो बार बार और हर बार यहीं आकर ठहरना पसंद करेंगे।
होटल बहुत ही विशाल और भव्य है, इसमें अनेक शाही चेंबर, सुईट, बैंक्वेट हॉल, स्वास्थ्य केंद्र, पूल और रेस्टोरेंट मेहमानों को हर संभव सुविधा और सेवा देने लिए तत्पर रहते हैं।
PinkCity.com Rating | [starrating id=11894 color=2 name=”star 5″ size=1 stars=5 max=5] |
Location | Palace Road Rajasthan, Jaipur, 302006, IN |
Exclusive Deal |
|
होटल के बारे में जानकारी
- कमरे : 218 अतिथि कक्ष
- सुईट्स : राजपूताना चेंबर्स, प्रेसीडेंट सुईट, राजपूताना रॉयल सुईट
- ठिकाना सुईट : मुख्य शाही और समृद्ध सुईट है
- बैंक्वेट हॉल : राजसी खुली जगह जो राजमहलों के दरबार की याद दिलाती है। इसके अलावा एक मीटिंग हॉल भी है।
रेस्टोरेंट :
चंद्रवंशी पवेलियन- इस शानदार और रॉयल मंडप में आपको ठेठ भारतीय और राजस्थानी लजीज व्यंजनों का स्वाद मिल जाता है। यहां पर बैठने की व्यवस्था से लेकर खाना परोसने तक सब इतना शाही है कि आप अपने आपको भोजन करते एक किसी रियातस का राजा महसूस करेंगे। भोजन के स्वाद को भी आप ताउम्र याद रखेंगे।
पेशावरी रेस्टोंरेंट- होटल परिसर में ही पेशावरी रेस्टोरेंट में आपको शाही तंदूरी व्यंजनों की एक पूरी श्रंख्ला मिलेगी जो शायद आपने पहले कभी नहीं चखी हो। यहां का स्वादिष्ट भोजन भी आपको एक अलग और आनंदमयी अनुभूति कराएगा।
झरोखा रेस्टोरेंट- झरोखा एक ओपन एयर रेस्टोरेंट है जो पूल साईट पर स्थित है। यहां के ताजगी भरे और खुले वातावरण में ना’ता आदि करके आप तरोताजा महसूस करेंगे। यहां के इत्मिनान भरे माहौल में आकर्षक व्यंजनों का स्वाद लेना भी एक शाही अनुभव होता है।
शीशा महल बार- होटल परिसर में स्थित यह बार संभवतः जयपुर शहर की सबसे शानदार बार है। यहां दुनियाभर की सबसे शानदार शराब उपलब्ध होती हैं। यहां के शानदार कॉकटेल के सुरूर को आप हमेशा याद करेंगे। शराब न पीने वालों के लिए यहां अन्य पेय पदार्थ भी उपलब्ध होते हैं।
Add Comment