होटल ओम टॉवर-जयपुर ( Hotel Om Tower )
होटल ओम टॉवर आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ साथ कलात्मकता से मिश्रित शानदार तीन सितारा होटल है। वास्तव में यह होटल अपनी मौजूदगी से गुलाबी शहर को नवीनता प्रदान करता है। वर्ष 2003 में इस होटल की आधार शिला रखी गई थी। इस समय तक जयपुर में कोई भी इमारत इतनी उच्च तकनीक से नहीं गढ़ी गई थी, शहर के हर कोने से नजर आने वाला इसका सबसे ऊपरी गोलाकार हिस्सा इसकी समद्ध तकनीक का प्रतीक है। यह बेमिसाल इमारत एमआई रोड पर आकाशवाणी केंद्र के पास स्थित है। विगत दस वर्षो से यह होटल जयपुर के मेहमानों के आकर्षण और पसंद का हिस्सा है। अपने सुंदर शिल्प और शानदार तकनीक के कारण होटल ओम टावर जयपुर के दस शानदार आधुनिक इमारतों में से एक है।
लोकेशन : होटल ओम टावर एम आई रोड पर गर्वन्मेंट हाॅस्टल चैराहे के पास स्थित है। सिंधी कैंम्प और रेल्वे स्टेशन से यह महज 1 किमी की दूरी पर स्थित है जबकि जयपुर एयरपोर्ट यहां से 13 किमी की दूरी पर है।
आवास : होटल के शीर्ष पर स्थित नीले शीशो का गोलकार भाग अपनी धुरी पर चारों ओर घूमता है। यह 60 मिनट में एक चक्कर लगाता है। एक जगह बैठकर आप जयपुर को चारों ओर से निहार सकते हैं। आपको महसूस होता है कि आप ऐरोप्लेन में बैठकर जयपुर की परिक्रमा लगा रहे हैं। इतनी उत्तम तकनीक से युक्त इस होटल में शानदार डीलक्स रूम और सुईट सहित 30 कमरे हैं। इसके अलावा चार बोर्डिंग कक्ष भी हैं। होटल में एलिवेटर और लिफ्ट सुविधाएं मौजूद हैं।
PinkCity.com Rating | [starrating id=11891 color=2 name=”star 3″ size=1 stars=3 max=5] |
Location | Church Road, Opp. Amrapura, Jaipur, 302001, IN |
Executive Deal |
रेस्टोरेंट : रिवोल्विंग रेस्टोरेंट- होटल के शीर्ष पर धरातल से 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह अनोखा और शानदार रेस्टोरेंट अपनी धुरी पर चारों ओर घूमता है। इस रेस्टोरेंट में बैठकर आप अद्भुत शहर जयपुर का नजारा देख सकते हैं। यहां का भोजन भी अपने स्वाद और गुणवत्ता से मेहमानों को प्रभावित करता है। अपनी विशिष्टताओं और ऊंचाई के कारण ही इसे ’9 वां बादल’ कहा जाता है।
च्वाइस रेस्टोरेंट : आकस्मिक भोजन और प्रतिदिन होने वाली पार्टियों के लिए यह शानदार रेस्टोरेंट है। जयपुर शहर के व्यापारिक वर्ग व वाणिज्यिक गतिविधियों से जुड़े लोग यहां भोजन करना पसंद करते हैं। यहां भारतीय लजीज व्यंजनो के साथ विदेशी तड़के की खुशबू भी महसूस की जा सकती है। खूबसूरत वातावरण और कर्मचारियों का कौशतापूर्ण सेवाभाव मेहमानों का मन जीत लेता है।
बार और डिस्कोथेक :
होटल ओम टावर बहुत सारे मायनों में जयपुर के अन्य होटलों से अलग और विशिष्ट है। इसकी विशेषताओं में यहां के बार का भी नाम लिया जा सकता है। यहां का बार शुद्ध मैक्सिकन पब की झलक देता है। जयपुर में अपनी तरह का यह एकमात्र पब है जहां देश दुनिया की बेहतरीन शराब परोसी जाती हैं, इसके साथ ही उत्तम किस्म का स्नैक्स और भोजन भी आपको तरोताजा कर देता है। इसी के साथ डिस्कोथेक में आप अपने कदम भी थिरका सकते हैं। बैकग्राउंड संगीत वातावरण को और भी खुशनुमां बना देता है। अपने दोस्तों के साथ वक्त गुजारने की यह सबसे बेहतरीन जगह है।
सेवाएं और सुविधाएं
- 24 घंटे मुद्रा विनिमय
- वाई फाई ब्रॉड बैंड
- कॉल पर डॉक्टर
- मल्टी स्क्रीन ऑडियो वीडियो एवं प्रोजेक्टर बोर्ड युक्त सम्मेलन कक्ष
- कमरों में चाय-कॉफी मेकर
- डिजिटल टीवी सेवा
- स्वास्थ्य सुविधाएं
- लांड्री
- प्रीमियम बिस्तर
होटल में बेहतर आधुनिक सुविधाएं, कुशल स्टाफ, तत्परतापूर्ण सेवाएं, उत्कृष्ट भोजन और संगीतमय खुशनुमा माहैल आपको बिल्कुल घर के आराम की याद दिलाएगा। आप चाहे जयपुर में छुट्टियां बिताने आए हों या किसी व्यावसायिक बैठक के लिए। जयपुर का यह होटल आपको बेहतरीन यादें देने के लिए तैयार है।