Site icon

कृष्णा पैलेस होटल (Hotel Krishna Palace) ‏-जयपुर

कृष्णा पैलेस होटल
Hotel Krishna Palace

जयपुर एक ऐतिहासिक शहर है और हैरिटेज विरासतों से भरा हुआ खूबसूरत शहर है। इस खूबसूरत शहर का भ्रमण करने के लिए वर्षभर हजारों की संख्या में दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं। ऐसे में अगर एक हैरिटेज होटल कम बजट में उपलब्ध हो जाए तो बात ही क्या है। कम बजट के हैरिटेज होटलों में कृष्णा पैलेस (Hotel Krishna Palace) का नाम लिया जा सकता है। पुराने शहर से कुछ ही दूरी पर शहर के पॉश इलाके बनीपार्क में स्थित यह होटल शानदार कम बजट (low budget stay) का हैरिटेज होटल है।

होटल की इमारत 80 साल पुरानी है, इसलिए अपने मूल रूप में यह एक शाही हवेली है। नवीनीकरण के बाद भी इसके मूल स्ट्रक्चर से कोई छेडछाड नहीं की गई है और खूबसूरत इंटीरियर्स के माध्यम से इसे संवार दिया गया है। हवेली के चारों ओर खुशबूदार पौधे, लॉन आदि विकसित किए गए हैं। यहां के खुले बड़े आंगन, दालान, बरामदे आदि सभी मेहमानों को बहुत सुकून देते हैं।

लोकेशन – ई-26, दुर्गा मार्ग, बनीपार्क, मिलिट्री हॉस्पिटल के पास, जयपुर।

हैरिटेज होटल कृष्णा पैलेस की इमारत शाही हवेलियों जैसी है। लेकिन यह सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होटल है। ट्रैवल गाईड से जुड़ी दुनियाभर के बुक्स मे इस होटल और इसकी सेवाओं का उल्लेख है और मेहमानों को यहां ठहरने की सिफारिश की गई है।

होटल परिसर में छोटा हरा भरा उद्यान, विशाल परिसर, बरामदे, गर्म पानी की सुविधा के साथ अच्छे साफ सुथरे बड़े कमरे, आरामदायक बिस्तर, केबल चैनल के साथ टीवी आदि सुविधाएं इस होटल को परिपूर्ण बनाती हैं। इसके अलावा होटल की रूफटॉप पर स्थित रेस्टोरेंट भी आपको लजीज और पसंदीदा भोजन कराने में सक्षम हैं, यहां के रेस्टोरेंट में परिवार जैसा ताजा और स्वादिष्ट भोजन हमेशा मांग पर तैयार मिलता है। यहां के हरियाली भरे शांत माहौल में आप तरोताजा और सुकून  महसूस करेंगे। होटल द्वारा मेहमानों को रेल्वेस्टेशन और बस स्टैण्ड से लाने, ले जाने की सुविधा निशुल्क है।

सेवाएं और सुविधाएं-

कक्ष सुविधाएं-

होटल के कमरे विशाल हैं, खूब रोशनी और हवादार कक्ष हैं, कमरों के अटैच लैट-बाथ के साथ गर्म पानी की सुविधा है, इसके अलावा वातानुकूलन, केबल चैनल और टीवी, वाई फाई, लांड्री, कॉल पर डॉक्टर, परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सभी मेहमानों को निशुल्क योगा, मेहंदी और अन्य सेवाएं भी मुहैया कराईजाती हैं।

होटल में चेक-इन और चेक-आउट समय प्रात: 11 बजे है।


Exit mobile version