Site icon

राठौड़ की बढ़ी मुश्किलें

भारतीय जनता पार्टी के दबंग विधायक राजेन्द्र राठौड़ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। दारिया एनकाउंटर मामला जहां पहले ही राजस्थान सरकार की कार्यप्रणाली और पुलिस अफसरों की दादागिरी के कारण किरकिरी करा चुका है। अब विधायक राजेन्द्र राठौड़ पर सीबीआई ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। राठौड़ को सीबीआई ने तबल किया है। संभवतः जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी संभव है। वहीं राठौड़ के समर्थन को लेकर बीजेपी में दो तरह की विचारधारा उभर कर आ रही है। एक धड़ा राठौड़ का समर्थन कर रहा है और दूसरा खेमा इस मसल से दूर ही रना चाहता है। दारियां एनकाउंटर मामलें में फंसे भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ के समर्थन को लेकर पार्टी में दो फाड़ हो गए है। नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे से जुडा खेमा राठौड़ के साथ नजर आ रहा है तो वहीं संघ से जुडे कुछ विधायक इसे पार्टी की बजाए राठौड का व्यक्तिगत मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। हालांकि भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी किरीट सोमैया बुधवार को दिनभर इस गतिरोध को थामने में जुटे रहे जिससे गुरुवार को बुलाई गई विधायक, सांसद और पदाधिकारियों की बैठक में कलह उजागर ना हो।


Exit mobile version