Site icon

वूसली पूरी करो, वरना कार्रवाई के लिए तैयार

नगर निगम में घमासान जारी है। मेयर अपने आरोपों की परम्परा को निभाते हुए वर्तमान सीईओ पर भी आरोपों की झड़ी लगा रही हैं। उनका सबसे बड़ा आरोप है कि अधिकारी वूसली में फिसड्डी है। बुधवार को भी निगम में कुछ ऐसा ही दौर चला। ठीक अगले दिन सीईओ लोकनाथ सोनी ने नया फरमान निकाला है। वसूली के मामले में खुद पर लगे आरोप दूर करने के लिए उन्होंने मातहत अधिकारियों को टारगेट दे दिए हैं। अब नगर निगम इस वित्‍तीय वर्ष में भी राजस्व वसूली के लिए तय किया गया लक्ष्य पूरा करने में जुट गया है। कर वसूली में पिछड़े जोन आयुक्तों को निगम सीईओ ने 29 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में अधिकारियों को करीब चालीस करोड़ रुपए वसूलने होंगे। इतने कम समय में ये वसूली सीज और कुर्की की कार्रवाई किए बिना संभव नहीं। सीईओ ने स्पष्ट कर दिया है या तो तय लक्ष्य पूरा करें या फिर विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


Exit mobile version