Site icon

सांगानेर में एटीम तोड़ने का प्रयास

पुलिस की लाख हिदायतों के बाद भी एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पाबंद नहीं है। गार्डों की अनदेखी से बदमाश लगातार एटीम मशीनों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को प्रतापनगर स्थित एक बैंक के एटीएम को लूटने के प्रयास का मामला सामने आया। सोमवार देर रात लुटेरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर लूटने का असफल प्रयास किया। घटना का पता अगली सुबह उस वक्त चला जब कुछ लोग यहां एटीएम से पैसे निकालने आए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मौके पर पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिले, लेकिन अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।


Exit mobile version