Site icon

शिक्षक होंगे एकजुट

शिक्षकों ने एक बार फिर अपनी मांगे पूरी कराने के लिए कमर कस ली है। वे केन्द्र के समान सुविधाएं चाहते हैं इसलिए अब दरवाजा भी दिल्ली का ही खटखटाने की तैयारी है। राज्‍य के शिक्षकों को भी केन्द्र के शिक्षकों के समान छठे वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षक दिल्ली जाएंगे। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले शिक्षा संकुल से 14 जून को शाम साढ़े सात बजे करीब ढाई हजार शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया है कि राज्‍य में शिक्षकों की इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए शिक्षकों को दिल्ली कूच का एलान करना पड़ा है।


Exit mobile version