Site icon

बैंसला कोर्ट में पेश

गुर्जर आरक्षण मामले पर आंदोलन के नेतृत्‍वकर्ता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गुरुवार को हाईकोर्ट में पेश हुए। सरकार ने  बैंसला के खिलाफ अवमानना याचिका जारी रखने के लिए लिखित में शपथ पत्र पेश किया। कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के लिए 27 अप्रैल तारीख तय की है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश महेशचंद शर्मा की एकलपीठ में हुई। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सरकार से कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के खिलाफ अवमानना याचिका जारी रखने के लिए लिखित में जवाब मांगा था। मामले की सुनवाई के बाद कर्नल बैंसला अपने समर्थकों के साथ ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे। बैंसला और उनके समर्थकों ने सिंह का घेराव भी किया। बैंसला ने कहा कि पीलुकापुरा में आंदोलन के वक्त जितेंद्र सिंह ने एक प्रतिशत आरक्षण का लाभ तीन महीने में देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी मांगों पर गौर नहीं किया।


Exit mobile version