Site icon

दो आरोपियों को मिली जमानत

विधायक राजेन्‍द्र राठौड की रिहाई से पहले हाईकोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई हुई। हाइकोर्ट ने दारिया एनकाउंटर मामले के दो आरोपियों को जमानत दे दी। जस्टिस आरएस राठौड़ ने थानेदार सुरेंद्र सिंह और सरदार सिंह को जमानत पर छोड़ने के आदेश दिए। दोनों आरोपी करीब सवा साल से न्यायिक हिरासत में चल रहे थे। आपको बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने एसओजी के बडे अधिकारियों को जेल पहुंचा दिया था। निलंबित एडीजी ए के जैन तो लम्‍बे समय तक फरार भी रहे थे।


Exit mobile version