Site icon

चाचा नेहरू को किया याद

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहर में कई आयोजन हुए। रामनिवास बाग और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए। इसमें मुख्यमंत्री सहित आला नेताओं ने जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पीसीसी में प्रार्थना सभा हुई। रामनिवास गार्डन में नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए गए। सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री वहा पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ सांसद महेश जोशी व अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि देकर नेहरू को याद किया।


Exit mobile version