Site icon

सोनिया और वाजपेयी की चादर पहुंची अजमेर

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से बुधवार को ख्वाजा साहब के उर्स मौके पर दरगाह में चादर पेश की गई। सोनिया एवं वाजपेयी तरफ से चादर पेश करने के बाद देश अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।  सोनिया की चादर लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, सी.पी. जोशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अनीस दुर्रानी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान सहित कई नेता पहुंचे। सुबह करीब साढे ग्यारह बजे दरगाह में चादर पेश की गई। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की चादर पेश की गई। वाजपेयी के निजी सचिव शिव कुमार शर्मा वाजपेयी की तरफ से चादर लेकर पहुंचे। दरगाह में उनके साथ अजमेर के पूर्व सांसद रासासिंह रावत समेत कई पार्टी पदाघिकारी साथ थे।


Exit mobile version