Site icon

मेट्रो साइट पर हादसा, कोई हताहत नहीं

लाख हिदायतों के बावजूद मेट्रो साइट पर हादसों का दौर जारी है। जयपुर मेट्रो के लिए तैयार किए जा रहे एक पिलर की शटरिंग रविवार दोपहर धड़धड़ाकर सड़क की ओर बेरिकेडिंग के पास गिर गई। इस समय यहां कोई नहीं था, ऐसे में किसी को चोट नहीं आई है। दोपहर करीब 12 बजे यह घटना हुई। इस समय पिलर तैयार करने के लिए यहां लोहे के सरियों की शटरिंग तैयार की हुई थी। इसमें रात्रि में ही कंक्रीट भरकर फाउंडेशन तैयार करना था, लेकिन तब ऐसा नहीं किया जा सका। सुबह तारों से बंधे लोहे के सरियों की यह शटरिंग अपने स्थान से खिसक गई। आधार खोते ही यह नीचे गिर पड़ी। किस्मत से यहां कोई व्यक्ति नहीं था, ऐसे में बड़ा हादसा होते बच गया। बताया जा रहा है कि रात्रि में सीमेंट-कंक्रीट डालने के लिए नियत मशीन में कुछ खराबी आने के कारण ऐसा नहीं किया जा सका। सुबह तक के लिए काम टाला गया और यह घटना हो गई।


Exit mobile version