Site icon

12 बीघा जमीन पर लिया कब्‍जा

जयपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण दस्ते ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। गजसिंहपुरा में अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल कर दिया। यहां 12 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन हैदर अली जैदी ने बताया कि यहां अवैध कॉलोनी बसाने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। यह इलाका पृथ्वीराज नगर योजना में आता है। यहां जेसीबी की सहायता से यहां हो रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया और अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल कर दिया। जैदी ने बताया कि इसी योजना में मोहन नगर, सूर्य नगर कालवाड़ रोड, प्रजापति नगर में भी अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।


Exit mobile version