Site icon

अब संसदीय सचिव ने दिए विवादित बयान

तबादले सरकार के लिए गले की फांस बन गए हैं। अभी रूपाराम डूडी को पार्टी ने मैनेज किया ही था कि अब संसदीय सचिव शिक्षा मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। शिक्षक तबादलों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने वाले शिक्षामंत्री बृजकिशोर शर्मा की शिकायत संसदीय सचिव रमेश मीणा ने मुख्यमंत्री से की है। मीणा ने शिक्षामंत्री को अब तक का सबसे बेकार शिक्षामंत्री बताते हुए कहा कि इनसे तो भंवर लाल मेघवाल ही ठीक थे। उन्होंने कहा कि दस दिन तक मंत्री ने उनका फोन नहीं उठाया। जिनकी डिजायर की, उनके तबादले नहीं किए। संसदीय सचिव ने शिक्षा निदेशक पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने उनके निर्वाचन क्षेत्र में बेहतर परिणाम वाले संस्था प्रधान को बिना अर्जी लगाए अपने गृह गांव में लगा दिया। इसकी शिकायत भी उन्होंने सीएम से भी की है।


Exit mobile version