Site icon

अस्पताल में लापरवाही

एसएमएस हॉस्पिटल के निशुल्क दवा वितरण केन्द्र से ली गई ग्लूकोज में कचरा मिलने का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती मरीज बाबू लाल गुर्जर को कचरे वाली ग्लूकोज चढ़ाते समय परिजनों ने विरोध जताया। बोटल पैंटागन लैब लिमिटेड देवास कंपनी की मैनीफैक्चरिंग वाली थी। परिजनों का कहना है कि निशुल्क दवा वितरण योजना में दी जा रही दवाओं को बिना जांचे परखे ही मरीजों को चढ़ा दिया जाता है। वहीं औषधी नियंत्रक विभाग ने जांच कराने की बात कही है।


Exit mobile version