घर घर में मां जगदम्बे की अराधना का सिलसिला शुक्रवार को नवरात्र स्थापना के साथ शुरू हुआ। लोगों ने शुभ मुहूर्त में घरों मे घट स्थापना कर नवरात्रे के वृत शुरू किए। यह संयोग ही है कि नवरात्रों की शुरुआत शुक्रवार यानी के माता के वार के साथ हुई। चैत्र नवरात्रों के शुरू होने के साथ ही भारतीय हिन्दु पांचांग के अनुसार नए साल की भी शुरुआत हुई। सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष् की शुभकामनाएं दी। नवरात्र पर आमेर स्थित शिलामाता मंदिर में घटस्थापना के बाद बड़ी संख्या में आए श्रद्घालुओं ने दर्शन किए। वहीं शहर के अन्य मंदिरों में भी मां के जयकारों की धूम रही। अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन होगा और हलवा पूड़ी का भोग लगाया जाएगा।