Site icon

लौटानी पडी टिकट की राशि

जयपुर में ऐसा पहली बार हुआ कि लोग सिनेमाहॉल से बिना फिल्‍म देखे लौटे हों और उन्‍हें टिकट का पैसा भी लौटाना  पडा हो।  शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म दी एवेंजर्स के खराब प्रिंट के कारण दर्शकों ने शहर के एक सिनेमा हॉल में हंगामा कर दिया। जिसके चलते मैनेजमेंट को फिल्म के शो को रोकना पड़ा। बाद में मैनेजमेंट ने फिल्म देखने आए दर्शकों को टिकट की राशि वापस लौटा दी। सुबह सवा नौ बजे से शुरु हुए  में करीब पांच मिनट बाद ही खराब प्रिंट आने शुरु हो गए। जिससे दर्शकों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद मैनेजमेंट ने फिल्म का प्रसारण रुकवा कर दर्शकों को कुछ देर में प्रिंट को ठीक कर फिल्म को वापस शुरु करने की बात कही। दर्शक करीब दस मिनट तक हंगामा करते रहे। बाद में फिल्म को दुबारा चलाया गया तो खराब प्रिंट के साथ ऑडियो भी स्पष्ट नहीं आ रही थी। जिससे दर्शकों ने दुबारा हंगामा कर दिया और टिकट के रुपए वापस देने की मांग करने लगे। आक्रोशित दर्शक पर्दे तक पहुंच गए। हॉल के पास रखे एक पिक दान को तोड़ दिया। तब मैनेजमेंट ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज दर्शकों को शांत किया। इस दौरान मैनेजमेंट ने टिकट की राशि वापस देने की बात कही। तब पुलिस ने सभी दर्शकों को लाइन में लगाकर टिकट के रुपए वापस दिलाए।


Exit mobile version