Site icon

भाजपा का प्रदर्शन

सिविल लाइंस के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। वे रेलवे स्टेशन व जिला प्रशासन की स्टेशन के बाहर कई सालों से थड़ी ठेला लगा रहे व्यापारियों को हटाने का विरोध कर रहे थे। यहां भाजयूमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक लाहोटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उन्होंने रेलवे स्टेशन का रास्ता रोका और नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। इससे यहां यातायात बाधित हो गया। यहां से वे रैली के रूप में प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट को मांगों का ज्ञापन सौंपा। लाहोटी ने कहा कि रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन व ट्रेफिक पुलिस ने स्टेशन के बाहर से 117 ठेले वालों को हटा दिया। जबकि इनके पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की। जिला कलेक्टर से इनके पुनर्वास की मांग की गई है। इस पर उन्होंने दस दिन में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लाहोटी ने चेतावनी दी कि यदि इन्हें बिना पुनर्वास के बेदखल किया गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।


Exit mobile version