Site icon

जयपुर में सफल रहा बंद

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को भाजपा की ओर से किए गए भारत बंद का असर जयपुर मे भी देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां बंद को सफल बनाने के लिए निकल पड़ी। अलग अलग स्थानों पर आयोजित रैलियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने समझाईश कर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराए। सुबह झोटवाड़ा के कांटा चौराहे पर सभा की गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा और मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। इसके बाद रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली पंखा, दुर्गादास सर्किल होते हुए खातीपुरा रोड पहुंची। इसमें कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर ली। विद्याधर नगर मंडल महामंत्री दिनेश कांवट के नेतृत्व में बंद के लिए विद्याधर नगर में रैली निकाली गई। मुरलीपुरा, चारदीवारी, मानसरोवर, मालवीय नगर, वैशाली नगर में भी बंद का असर देखने को मिला। ऑटो चालकों के बंद को समर्थन देने के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। वहीं रोडवेज की बसें और लो फ्लोर बसें यथावत चलती रही।


Exit mobile version