Site icon

तिब्बती शरणार्थियों को मानसरोवर के झूलेलाल मार्केट में उपलब्ध कराई जाएंगी दुकानें

जयपुर, 8 नवंबर। आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि मानसरोवर आवासीय योजना में झूलेलाल मार्केट में उपलब्ध 325 दुकानों में से 266 दुकानों को तिब्बती रिफ्यूजी होजरी रेडीमेड सेलर यूनियन के सदस्यों को उपलब्ध कराया जाएगा। श्री अरोड़ा ने बताया कि ये दुकानें वर्ष 2014-15 की आरक्षित स्थिर दर पर 5 वर्ष की मासिक किश्तों पर लॉटरी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

तिब्बती शरणार्थी एसोसिएशन ने जताया आवासन आयुक्त का आभार

तिब्बती शरणार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष ल्हामो के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा से मुलाकात कर दुकानों की उपलब्धता के लिए आयुक्त का आभार जताया। एसोसिएशन की अध्यक्ष ल्हामो ने बताया कि तिब्बती शरणार्थी उनी एवं गर्म कपड़ों के व्यापार के लिए गत 40 वर्षों से जयपुर आ रहे हैं, लेकिन यहां व्यापार के लिए कोई स्थान विशेष आवंटित नहीं होने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन दुकानों के आवंटन से उन्हें राहत मिलेगी और व्यापार के लिए एक जगह निर्धारित हो जाएगी। इस कार्य के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल का भी आभार जताया है।


Exit mobile version