जयपुर, 11 नवम्बर। नगर निगम ने सोमवार को कार्यवाही करते हुए बिना स्वीकृति चल रहे सात रूफटॉप रेस्टोरेन्टो, बार, डिस्कोथेक को 180 दिन के लिए सीज कर दिया है। आयुक्त श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में सिविल लाईन जोन में 6 एवं मोती डूंगरी जोन में एक रूफटॉप रेस्टोरेन्ट,बार को सीज किया गया है ।
इसी प्रकार बिना स्वीकृति के रूफटॉप रेस्टोरेन्ट बार डिस्कोथेक संचालित किए जाने पर मोतीडूंगरी जोन मेे त्रिमूति एनक्लेव टोंक रोड पर स्थित वाईट कमिट हास्पिटलिटी प्रा.लि (काफका) को आगामी आदेशों तक सीज किया गया है।
इस दौरान सम्बधित जोन उपायुक्त,सतर्कता एवं फायर शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति रहे।
