प्रेस विज्ञप्ति

सीए योगेश गौतम लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित

जयपुर, 22 अक्टूबर।
जयपुर के सीए योगेश गौतम को सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर पुनः दो वर्ष के लिए निर्वाचित किया गया। ग्रेटर नोएडा में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें ये जिम्मेदारी लगातार तीसरी बार दी गई है। गौरतलब है कि श्री गौतम पूर्व में भारत सरकार की कंपनी इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक एवं राजस्थान एसएमई सुविधा परिषद में विशेषज्ञ सदस्य भी रहे हैं।

संगठन की 2023 तक के लिए घोषित नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुजरात के बलदेव भाई प्रजापति अध्यक्ष, कोटा राजस्थान के अग्रणी उद्यमी ताराचंद गोयल उपाध्यक्ष, जोधपुर के पूर्व मेयर घनश्याम ओझा महासचिव, दिल्ली प्रवासी नरेश पारीक सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। जयपुर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है।

डॉ. संजय मिश्र
मीडिया प्रभारी
लघु उद्योग भारती राजस्थान
9829558069

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading