Site icon

आरएसएस का पथ संचलन

1925 से हर साल विजयदशमी पर आरएसएस का स्थापना दिवस मनाया जाता है। बुधवार को जयपुर में भी पथ संचलन हुआ। आरएसएस के स्थापना दिवस पर बुधवार को देशभर में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। जयपुर महानगर में सात स्थानों से पथ संचलन निकाला गया, जिसमें हजारों स्वयं सेवक शामिल हुए। इससे पहले चार शाखाओं में शस्त्र पूजन कर प्रचारकों ने बौद्धिक व्याख्यान दिया। राज घरानों में विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा की परम्परा होती है। सिटी पैलेज में जयपुर राजघराने ने शानो शौकत के साथ शस्त्र पूजन किया।


Exit mobile version