Site icon

जनसुनवाई शुरू

भले ही विधानसभा चुनावों में अभी समय हो लेकिन जनप्रतिनिधियों के लिए तो यह काउंटडाउन है। इसीलिए जनता के बीच जा कर शक्ल दिखाने का काम शुरू हो गया है। इस  रविवार विधायक कालीचरण सराफ ने जनसुनवाई की। महावीर नगर में भी स्थानीय विधायक कालीचरण सराफ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रियदर्शनी पार्क में जनसमस्या समिति की ओर से हुई आमसभा में लोगों ने समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। क्षेत्र के लोग पिछले कई साल से इलाके में एक लाइब्रेरी, पार्क और सामुदायिक केन्द्र बनवाने की मांग कर रहे हैं।


Exit mobile version