तीन दिनों से शहर में लोग परेशान हैं। घरों में अखबार नहीं आ रहे। लोगों को एसा लग रहा है मानो सुबह ही न हो रही हो। वहीं जब अखबार प्रतिनिधि अपनी ओर से की गई व्यवस्था पर अखबार बांटना चाह रहे हैं तो हॉकर मारपीट कर रहे हैं। मंगलवार सुुबह हॉकर्स ने पाठकों के साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने शांति भंग के आरोप में देवेन्द्र्र, गोकुल और जगदीश को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि शहर में पिछले तीन दिनों से हॉकर्स हड़ताल पर हैं। वे कमीशन बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जिसके कारण अखबार वितरण व्यवस्था ठप हो गई है।
