Site icon

ठग ने लगाई साढ़े पांच लाख की चपत

इसे ठगों की शातिराई कम और पीडि़त की लापरवाही कहा जाएगा कि एक आदमी मिट्टी सोने का खेल दिखा कर जीवन भर की कमाई ठग कर ले गया। मिट्टी से सोना बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति करीब साढ़े पांच लाख रुपए ठगकर फरार हो गया। पीडि़त व्यक्ति ने अब ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त गोविंद नगर निवासी छीतरमल गुप्ता को राजेन्द्र चौधरी ने कारगिल से लाई गई मिट्टी बेची थी। राजेन्द्र ने इस मिट्टी से सोना बनाने का दावा करते हुए उसे सोना बनाने की विधि भी बताई। उसने छीतरमल के सामने दो बार मिट्टी से सोना बनाकर भी दिखाया। छीतरमल आरोपी के झांसे में आ गया और उसने पांच लाख 48 हजार में ये मिट्टी खरीद ली, लेकिन इसके बाद मिट्टी से सोना नहीं बना। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भीलवाड़ा में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।


Exit mobile version